
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस के उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर दिए गए ठहराव समय में संशोधन किया गया है।
काठगोदाम से 04 नवम्बर,2026 से चलने 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस जयपुर स्टेशन से संशोधित समयानुसार 10.10 बजे, किशनगढ़ से 11.31 बजे, अजमेर से 12.30 बजे, ब्यावर से 13.18 बजे तथा मारवाड से 15.10 बजे छूटेगी। शेष स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा।
जैसलमेर से 16 नवम्बर,2026 से चलने वाली जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस जैसलमेर से संशोधित समयानुसार 02.15 बजे, पोखरण से 03.55 बजे, रामदेवरा से 04.20 बजे, फलोदी से 05.00 बजे, मारवाड़ लोहावट से 05.32 बजे, रैकाबाग से 07.50 बजे, जोधपुर से 08.15 बजे, भगत की कोठी से 08.32 बजे, लूनी से 09.08 बजे, पाली मारवाड़ से 09.45 बजे, मारवाड से 10.40 बजे, ब्यावर से 11.57 बजे, अजमेर से 13.00 बजे, किशनगढ़ से 13.30 बजे, जयपुर से 15.05 बजे, गांधीनगर जयपुर से 15.19 बजे, दौंसा से 16.04 बजे, बांदीकुई से 16.37 बजे, राजगढ़ से 16.58 बजे, मालाखेड़ा से 17.15 बजे, अलवर से 17.40 बजे, खैराथाल से 18.02 बजे, बवल से 18.34 बजे, रेवाड़ी से 19.15 बजे छूटेगी।
शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव यथावत रहेगा।यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी है।











