Train News: 15 सितंबर से बदलेगी देहरादून एक्सप्रेस की चाल, काठगोदाम तक रोज होगा संचालन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। काठगोदाम और देहरादून के बीच रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस हल्द्वानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि काठगोदाम तक नियमित रूप से संचालित होगी। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से लागू शॉर्ट टर्मिनेशन की व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14120/14119 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट की जा रही थी।

Ad

उन्होंने बताया कि अब इस ट्रेन को काठगोदाम स्टेशन तक और वहां से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 15 सितम्बर 2026 से देहरादून से चलने वाली 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस प्रतिदिन काठगोदाम तक चलेगी।

इसी तरह 16 सितम्बर 2026 से काठगोदाम से चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस प्रतिदिन काठगोदाम से संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन के इस फैसले से काठगोदाम और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को देहरादून आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब इस ट्रेन के लिए हल्द्वानी तक सीमित संचालन की व्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें