काठगोदाम से देहरादून का सफर करने से पहले जान लें ये बदलाव, 90 मिनट बदला ट्रेन का समय

खबर शेयर करें -

काठगोदाम/देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। देहरादून जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। रायवाला-देहरादून रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते यातायात सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण काठगोदाम और बनारस से देहरादून जाने वाली दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रभावित तिथियों के लिए एक ट्रेन को पुनर्निर्धारित करने और दूसरी को मार्ग में नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि काठगोदाम से चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

Ad

यह बदलाव 23, 25, 27 और 30 अगस्त, सितंबर में 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 और 29, अक्टूबर में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29, नवंबर में 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 और 29 तथा 1 दिसंबर 2026 को लागू रहेगा।

वहीं 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस को भी इन्हीं तिथियों में मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार रायवाला-देहरादून इकहरी रेल लाइन खंड पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के कारण यह व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में इन तिथियों पर देहरादून जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेने की सलाह दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें