लालकुआं-बेंगलुरू ट्रेन अब होगी नियमित एक्सप्रेस, 19 सितंबर से नया संचालन, जानिए रूट और टाइमिंग

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 05074/05073 लालकुआं-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन को नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन 15302/15301 लालकुआं-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15302 लालकुआं-बेंगलुरू सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से चलेगी। ट्रेन लालकुआं से शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन के बाद तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) पहुंचेगी।

Ad

वहीं वापसी में 15301 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार को बेंगलुरू सिटी से सुबह 7:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

लालकुआं से बेंगलुरू जाने वाली ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज नगर, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लूर, गूडूर, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोल्लारपेट्टै, कुप्पम, बंगारपेट, कृष्णराजपुरम और बेंगलूरू कैंट होते हुए बेंगलुरू सिटी पहुंचेगी।

वापसी में भी यही प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

बेंगलुरू से लौटते समय ट्रेन बेंगलूरू कैंट, कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, कुप्पम, जोल्लारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, गूडूर, नेल्लूर, ओंगोल, तेनाली, विजयवाड़ा, खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल, पेद्दपल्ली, मंचिर्याल, सिरपुर कागज नगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, बैतूल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए लालकुआं पहुंचेगी।

18 एलएचबी कोचों से चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 01 जनरेटर सह लगेज यान, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 06 शयनयान, 02 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 01 एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

इस नियमित सेवा से कुमाऊं क्षेत्र को दक्षिण भारत के बेंगलुरू से जोड़ने वाली रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और लालकुआं से बेंगलुरू की यात्रा करने वाले यात्रियों को साप्ताहिक नियमित एक्सप्रेस सेवा का लाभ मिलेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें