28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, बैंकों ने ग्राहकों को पहले निपटाने को कहा जरूरी काम

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसके मद्देनजर विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों से महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य हड़ताल की प्रस्तावित अवधि से पहले ही निपटा लेने की अपील की है। बैंकों की तरफ से व्हाट्सएप और मैसेज के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं।

ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हड़ताल के दौरान नकदी की जरूरतों के लिए एटीएम और एडीवीएम का उपयोग करें। इसके अलावा ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ad

बैंकों ने ग्राहकों से इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई समेत अन्य डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

कहा है कि हड़ताल की अवधि में आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैंकों ने संभावित असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद जताते हुए उनके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद दिया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें