टनकपुर-अछनेरा रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 31 अगस्त से हफ्ते में 5 दिन दौड़ेगी एक्सप्रेस

खबर शेयर करें -

टनकपुर, प्रेस 15 न्यूज। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने टनकपुर-अछनेरा रेल सेवा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन अब नियमित ट्रेन संख्या 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन 31 अगस्त 2026 से सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। बुधवार और शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा।

Ad

टनकपुर से अछनेरा जाने वाली ट्रेन संख्या 15094 टनकपुर से सुबह 4:05 बजे रवाना होगी। यह बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकन्दरा राव, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट और मथुरा जंक्शन होते हुए दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस अछनेरा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन में कुल 17 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, एक वातानुकूलित कुर्सीयान तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा।

नियमित रूप से सप्ताह में पांच दिन ट्रेन के संचालन से टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा और अछनेरा सहित मार्ग से जुड़े क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें