APS लामाचौड़ में शिक्षा भी, संस्कार भी दशहरे पर बच्चों ने सीखा अच्छाई का मार्ग

खबर शेयर करें -

लामाचौड़, प्रेस 15 न्यूज। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है।

इसी सोच के साथ आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (APS), लामाचौड़ विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है।

Ad

विद्यालय में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य की असत्य पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और मर्यादित जीवन जीने का प्रेरक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को दशहरे के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से परिचित कराया गया तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार को अपनाने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है, क्योंकि यही संस्कार उनके व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को दशहरे के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व की जानकारी देते हुए सदैव सत्य के मार्ग पर चलने और बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में योगदान देने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्त्व को रेखांकित किया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें