हल्द्वानी: कहीं आपकी पसंदीदा दुकान भी तो इसमें शामिल नहीं? सेहत से खिलवाड़ करने वाले 17 दुकानदारों पर 3.45 लाख का जुर्माना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। खाने-पीने की चीजें खरीदते समय जरा सावधान रहें! कहीं आप मिलावटी, अधोमानक या एक्सपायरी खाद्य सामग्री तो नहीं खरीद रहे? नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 17 फर्मों पर कुल 3 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दूध-खोया में मिलावट, बिना लाइसेंस/पंजीकरण कारोबार और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण व बिक्री जैसे मामलों में यह कार्रवाई की गई है। न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने सुनवाई के बाद अर्थदंड आरोपित किया।

Ad

न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल विवेक राय द्वारा खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत वादों में सुनवाई के उपरान्त 17 फर्मों पर लगाया 345000 रुपए का अर्थदण्ड

न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत वादों में सुनवाई के 17 विपक्षगणों पर लाईसैंस / पंजीकरण न होने, दूध खोआ, में मिलावट / अधोमानक होने, अवसान तिथि उपरान्त प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री रखने व उसे विक्रय करने, कालातीत खाद्य सामग्री से भोजन निर्माण करने, गंदगी एवं अस्वच्छकर परिस्थितयों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय कर, आम जानमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने तथा इस कृत्य से अविधिक लाभ प्राप्त करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत 345000 रुपए का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है।

एसएफ फूड्स प्राइवेट लि.प्लॉट नंबर-12 सेक्टर-3 आईआईई पंतनगर रुद्रपुर पर 75000 रुपए, पुनः एसएफ फूड्स प्राइवेट लि.प्लॉट नंबर-12 सेक्टर-3 आईआईई पंतनगर रुद्रपुर पर 75000 रुपए, राकेश चंद्र मिश्रा मैसर्स एमएम होटल्स लि.मल्लीताल नैनीताल पर 25000 रुपए, सरताज अली पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम पड़ाकिया जंगल रोशनपुर गदरपुर पर 30000 रुपए, योगेश सनवाल पुत्र दिनेश चंद्र सनवाल एवम् प्रज्ञान भारद्वाज पुत्र हरीश भारद्वाज कैंटीन/मेस स्थित मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पर 25000 रुपए, कैलाश चंद्र प्रो. मैसर्स मित्रा दा चाप कुसुमखेड़ा चौराहा हल्द्वानी पर 20000, फैजुद्दीन पुत्र मीराजुद्दीन निवासी वार्ड नंबर-21 इंद्रानगर हल्द्वानी आसिफ चिकन शॉप घास मंडी मंगल पड़ाव पर 15000 रुपए, सिराज अहमद पुत्र अब्दुल रशीद मैसर्स न्यू बॉम्बे फूड प्रोडक्ट्स लाइन नंबर 08 वनभूलपुरा हल्द्वानी पर 15000 रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया।

अमित अंजना पुत्र तेज प्रकाश (विक्रेता), मैसर्स न्यू हजारा एण्ड कम्पनी, बरेली रोड, मंगल पड़ाव, हल्द्वानी, जिला नैनीताल पर 10000 रुपये, भुवन पंत पुत्र स्व. जगत चन्द्र पंत, मैसर्स मनोज स्वीट्स, रानीखेत रोड, भतरोजखान, जिला नैनीताल पर 10000 रुपए, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र मोती लाल, निवासी मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी, नैनीताल पर 10000 रुपए, दिनेश कुमार पुत्र हरि सिंह, मैसर्स माधवी जनरल स्टोर, छड़ा खैरना, गरमपानी, हाल श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल पर 10000 रुपए, सुखवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी वार्ड नं०–7, कालाढूंगी, जिला नैनीताल पर 5000 रुपए, सरोज पत्नी प्रवेश कुमार, निवासी जुबली हॉल, मल्लीताल, नैनीताल, जिला नैनीताल पर 5000 रुपए, संजय दिवाकर पुत्र गोपाल सिंह दिवाकर, मैसर्स–वैष्णव डेयरी, देवलचौड़ बन्दोबस्ती, रामपुर रोड, पंचायत घर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल पर 5000 रुपए,

सुनील पाल पुत्र रामचरन पाल, निवासी पीलीकोठी, निकट श्यामा गार्डन, पश्चिमी मुखानी, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, हाल आर०के० मटन एण्ड चिकन शॉप, ब्लॉक ऑफिस के सामने, हल्द्वानी, जिला नैनीताल पर 5000 रुपए, लक्ष्मण सिंह बिष्ट पुत्र चन्दन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम व पो० कासियालेख तहसील धारी, जिला नैनीताल पर 5000 रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें