300 करोड़ का हिसाब दो… शांत सरोवर नगरी में गूंजे उग्र नारे, कृष्णापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में कृष्णापुर के सैकड़ों लोग अपना दुखड़ा और हाथों में कैंडल लेकर सड़क पर निकलने को मजबूर हो गए। “रोड नहीं तो वोट नहीं” “₹300 करोड़ का हिसाब दो, हिसाब दो” “झूठे आश्वासन देना छोड़ दो, रोड दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो” “रोड दो रोड दो, कृष्णापुर को रोड दो” के नारों से शांत सरोवर नगरी गूंज उठी।

नैनीताल के दक्षिणी हिस्से में हल्द्वानी रोड से जुड़े कृष्णापुर, दुर्गापुर, हरीनगर, रईस होटल कंपाउंड, वीरभट्टी और ज्योलीकोट समेत अन्य गांवों के लोग आज शाम हाथों में ‘मशाल’ रूपी ‘कैंडल’ लेकर रोशनी बिखेरने निकले। कई दिनों से गांधी चौक पर धरने पर बैठे ये लोग रईस होटल के समीप 100 मीटर की टूटी सड़क के टुकड़े को जोड़ने की मांग करते हुए कैंडल मार्च में निकले।

Ad

तल्लीताल में गांधी चौक से मॉलरोड होते हुए मल्लीताल स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति तक पहुंचे। बच्चे, युवा, अधेड़ और बुजुर्गों के हाथों में जली हुई मोमबत्तियां थी। सभी जोर जोर से नारे लगाते हुए अपने घरों को जाने वाली सड़क का टूटा हिस्सा ठीक करने की मांग कर रहे थे। मल्लीताल पहुंचकर सभी ने मोमबत्ती को पंत प्रतिमा के सामने रखा और शांतिपूर्वक लौट गए।

जुलूस में मुख्य भूमिका नगर पालिका सदस्य सुरेंद्र कुमार, पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी, पूर्व सभासद डी.एन.भट्ट आदि की रही जबकि दीपेश भट्ट, राहत, यशस्वी जोशी, प्रदीप परगई, विनोद, चंदन, नवीन बिष्ट, घनश्याम पोखरिया, संतोष जोशी, जीवन जोशी, अमन, धीरज भट्ट, किशन बोरा, समीर खान, नीलम रावत, हीरा सिंह, हरीश भट्ट आदि ने हिस्सा लिया।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें