किसानों की तरक्की में निभाई अहम भूमिका, डॉ. रजनी पंत को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। कृषि विज्ञान केंद्र चम्पावत की उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रजनी पंत को कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से नवाजा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। पंतनगर विश्वविद्यालय से पीएचडी डॉ. पंत 2019 से 2021 तक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में अध्यापन कर चुकी हैं और 2021 से केवीके चम्पावत में कार्यरत हैं। कीवी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकें और फल-सब्जियों की उन्नत विधियां किसानों तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

Ad

मूल रूप से पौड़ी निवासी डॉ. पंत के सम्मान से कृषि विज्ञान केंद्र, क्षेत्र के किसानों और शुभचिंतकों में खुशी है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें