2027 के चुनावी मैदान में उतरी यूकेडी, पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों से वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के अनुसार, प्रत्याशियों का चयन संगठन के ‘फाइव-लेयर सिस्टम’ के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठन के प्रति निष्ठावान और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष करने वाले वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है।

Ad

इन 16 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

यूकेडी की पहली सूची में पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी तरह काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेन्द्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की गई है।

दूसरी सूची का इंतजार

पार्टी आलाकमान के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। पहली सूची जारी होने के साथ ही यूकेडी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को औपचारिक रूप से आगे बढ़ा दिया है। अब पार्टी की अगली सूची पर भी राजनीतिक नजरें रहेंगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें