डूबी नहीं इंसानियत: झील में कूदे 6 साल के मासूम के लिए पर्यटक, स्थानीय लोग और न्यायाधीश बने मसीहा

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में शुक्रवार सुबह एक मासूम झील में कूद गया, जिसे समय रहते पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉक पर निकले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कपड़े मंगाकर बच्चे के कपड़े बदलवाए। बच्चे को परिजनों के आने तक तल्लीताल कोतवाली में बैठाया गया है।

नैनीताल की मॉल रोड स्थित कैनेडी पार्क से एक नाबालिग बोट स्टैंड की जैटी में उतरा और फिर झील में कूद गया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ पर्यटकों ने इस घटना को देखा और हल्ला मचा दिया। हल्ला सुनकर वहां मौजूद टैक्सी ड्राइवर, बोट चालक और होटल गाइड मौके पर पहुँच गए। उन्होंने, तत्काल नाबालिग को झील से बाहर निकाला।

Ad

गीले कपड़ों के साथ नाबालिग को सड़क में लाया गया, तो वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने बच्चे को देखा। उन्होंने अपने घर से कपड़े मंगाकर बच्चे को पहनाए। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मैम्बर सचिव प्रदीपमणि ने भी अपने कार्यालय के यशवंत कुमार को बच्चे के परिजनों तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लगभग 7:45 बजे अलका बोट स्टैंड की जेटी पर पहुंचा और पानी मे उतर गया। उसे वहां मौजूद लोगों ने रैस्क्यू कर तल्लीताल थाने को संपर्क किया। सूचना पर पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर पहचान शुरू कराई।

बूचड़खाने निवासी नवाब ने बताया कि लगभग 6 वर्षीय मूक बघिर बच्चे की पहचान के लिए हरीनगर, बूचड़खाने, वैष्णो देवी मंदिर ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें