लालकुआं: रेलवे ने जारी की सूची, कई ट्रेनें निरस्त, कुछ रि-शिड्यूल व शॉर्ट-रन पर

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में होने वाले प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 5 से 7 अप्रैल के बीच रेल संचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान कई सवारी एवं एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त, रि-शिड्यूल, शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Ad

निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

55302/55301 लालकुआं–मुरादाबाद–लालकुआं सवारी गाड़ी (6 व 7 अप्रैल)

55303 मुरादाबाद–लालकुआं सवारी गाड़ी (6 अप्रैल)

55309/55310 लालकुआं–काशीपुर–लालकुआं सवारी गाड़ी (6 अप्रैल)

55305/55306 काशीपुर–रामनगर–काशीपुर सवारी गाड़ी (6 अप्रैल)

रि-शिड्यूलिंग

55307 कासगंज–रामनगर सवारी गाड़ी (6 अप्रैल) 165 मिनट देरी से चलेगी

शॉर्ट-टर्मिनेशन

55304 लालकुआं–मुरादाबाद (5 अप्रैल) काशीपुर तक ही चलेगी।

15061 कासगंज–लालकुआं एक्सप्रेस (5 व 6 अप्रैल) इज्जतनगर तक ही चलेगी।

55311 कासगंज–लालकुआं (6 अप्रैल) पंतनगर तक ही चलेगी।

शॉर्ट-ओरिजिनेशन

15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस (6 अप्रैल) पंतनगर से चलेगी

55312 लालकुआं–कासगंज सवारी गाड़ी (6 व 7 अप्रैल) इज्जतनगर से संचालित होगी

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह परिवर्तन यार्ड में आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते किया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु हो सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें