
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से चलने वाली दो बड़ी ट्रेनों के संचालन को 31 मार्च 2026 तक रोकने के निर्णय लिया है।
रेलवे की ओर से कहा गया है कि परिचालनिक सुगमता के लिए उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर कठुआ- माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-163 तथा पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल सख्या-137 एवं 232 पर इंजीनियरिंग कार्य होना है।ऐसे में दो ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा ने बताया कि काठगोदाम से संचालित दो ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है।
– काठगोदाम से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– जम्मूतवी से 29 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– काठगोदाम से 30 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।





