
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। त्योहारी सीजन में सड़कों पर धार्मिक आयोजनों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई एम्बुलेंस तो कभी स्कूल की बस जाम में फंसती है, वहीं सामान्य नागरिकों को भी बेवजह तकलीफ उठानी पड़ती है।
श्री राम राज्याभिषेक शोभा यात्रा (23 अक्टूबर 2026) के अवसर पर हल्द्वानी की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दोपहर 1:00 बजे से नया ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है।
अगर आप इस दौरान शहर से गुजरने वाले हैं या वाहन लेकर निकल रहे हैं, तो जाम और परेशानियों से बचने के लिए नीचे दिए गए डायवर्जन रूट्स पर एक नज़र जरूर डाल लें।
नोट- यह डायवर्जन प्लान समय 13:00 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
नोट- शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा तक रोड के दाहिनी ओर (wrong Side) चलेगी।
रोडवेज/इंटर सिटी/सिडकुल बसों व आवश्यक सेवा वाले वाहनों का डायवर्जन
रामपुर रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा व सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से तीनपानी फ्लाईओवर से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए वर्कशॉप लाइन से रोडवेज तक आ सकेंगे। अथवा FTI तिराहा से वापस की जाएगी।
बरेली रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से नैनीताल तिराहा व सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब तीनपानी फ्लाईओवर से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए वर्कशॉप लाइन से रोडवेज तक आ सकेंगे। अथवा होंडा शोरूम तिराहा से वापस की जाएगी।
कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से नैनीताल बैंक तिराहा व सिन्धी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल होते हुए तिकोनिया चौराहा होते हुए वर्कशॉप लाइन से रोडवेज तक आ सकेंगी। अथवा लालडांठ तिराहा से वापस की जाएंगी।
जब शोभायात्रा प्रेम टॉकीज से केमू स्टेशन के बीच होगी तब रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड / रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड/नैनीताल रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज/सिटी बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।
जब शोभायात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट तिराहा के मध्य रहेगी तब रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर रोड/ बरेली रोड /पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगी।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे तथा शेष वाहन जब शोभा यात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट तिराहा व सिंधी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहन जब शोभा यात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट व सिंधी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन ऊँचापुल चौराहा / लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा होते हुए हाईडिल तिराहा / कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेगे व हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहन जब शोभा यात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट तिराहा व सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एव बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा से चम्बल पुल से चौफला चौराहा होते हुए ऊँचापुल चौराहा से कालाढूंगी रोड की ओर जायेंगे।
नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन-
जब शोभा यात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट तिराहा के मध्य रहेगी तब महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
जब शोभा यात्रा प्रेम टाकीज तिराहा से केमू स्टेशन तिराहा होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य रहेगी तब तिकोनिया चौराहा से नैनीताल बैंक तिराहा से अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
शोभायात्रा के एसडीएम कोर्ट तिराहा से भारद्वाज तिराहा होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य होने पर
1. तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन से ताज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
2. गोलापुल से ताज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
3. सिन्धी चौराहा से मीरा मार्ग होते हुए ताज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
4. ओके होटल तिराहा से पटेल चौक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।











