जब मुख्यमंत्री आवास बना ‘कन्या-धाम’

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के दिन मंगलवार को जब मुख्यमंत्री आवास के भीतर अचानक वैदिक मंत्र गूंजे और हवन की महक फैली, तो वहाँ का माहौल पूरी तरह बदल चुका था।

अपनी सामान्य प्रशासनिक व्यस्तताओं से दूर, उत्तराखंड के मुखिया ने इस पावन अवसर पर एक बेहद अनूठा और अनुशासित अनुष्ठान किया।

Ad

उन्होंने खुद आगे बढ़कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया और उनके चरण पखारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश की उन्नति और सुख-शांति की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और ‘मातृशक्ति’ के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें