
लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। लालकुआँ से कोलकाता के बीच सीधी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।
जिससे उत्तराखंड और पूर्वी भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तराखंड से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन लालकुआँ से 02 अप्रैल से 25 जून, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 04 अप्रैल से 27 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को कुल 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
जाने का समय और रूट
05060 लालकुआँ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा (13:57), भोजीपुरा (15:10), पीलीभीत (16:00), पूरनपुर (17:05), मैलानी (18:30), गोला गोकर्णनाथ (18:55), लखीमपुर (19:42), सीतापुर (21:35), गोंडा (23:25) होते हुए अगले दिन बस्ती (00:55), गोरखपुर (02:15), कप्तानगंज (03:02), पडरौना (04:02), थावे (05:50), सीवान (06:55), छपरा (08:05), सोनपुर (08:58), हाजीपुर (09:15), मुजफ्फरपुर (10:05), समस्तीपुर (11:27), बरौनी (13:35), किऊल (15:07), झाझा (16:45), जसीडीह (17:52), मधुपुर (18:17), चित्तरंजन (19:10), आसनसोल (19:47), दुर्गापुर (20:19), बर्द्धमान (21:33), बैण्डेल (22:25) और नैहाटी (22:55) होते हुए कोलकाता 23:55 बजे पहुंचेगी।
वापसी का समय
05059 कोलकाता-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नैहाटी (05:50), बैण्डेल (06:17), बर्द्धमान (07:35), दुर्गापुर (08:38), आसनसोल (09:13), चित्तरंजन (09:38), मधुपुर (10:37), जसीडीह (11:25), झाझा (13:45), किऊल (14:20), बरौनी (16:30), समस्तीपुर (17:25), मुजफ्फरपुर (18:35), हाजीपुर (19:35), सोनपुर (19:47), छपरा (21:40), सीवान (22:35), थावे (23:20) होते हुए अगले दिन पडरौना (00:32), कप्तानगंज (01:32), गोरखपुर (02:45), बस्ती (03:50), गोंडा (05:10), सीतापुर (07:35), लखीमपुर (08:40), गोला गोकर्णनाथ (09:12), मैलानी (10:10), पूरनपुर (10:54), पीलीभीत (12:00), भोजीपुरा (13:45), किच्छा (14:35) होते हुए लालकुआँ 15:45 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 कोच शामिल है।





