
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। खेल निदेशालय उत्तराखंड की ओर से जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी (अंडर – 18 बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल की टीम भी आमंत्रित है। ऐसे में टीम का चयन ट्रायल 24 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय स्पोर्टस स्टेडियम गौलापार में किया जायेगा। प्रतिभागी को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1









