गर्व: 24 देशों के खिलाड़ियों के बीच हल्द्वानी के वैभव का दम, एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी के होनहार खिलाड़ी वैभव सिंह पड़ियार ने कजाखस्तान के अल्माटी में आयोजित सीनियर एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष -62 किलोग्राम फाइटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

15 से 19 जुलाई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया के 24 देशों के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वैभव के मुकाबले कजाखस्तान, थाईलैंड और कंबोडिया के खिलाड़ियों से हुए, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पोडियम पर जगह बनाई।

Ad

वर्तमान में वैभव हल्द्वानी के खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। इस शानदार सफलता पर जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक विनय जोशी, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने वैभव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

“प्रेस 15 न्यूज” की ओर से वैभव सिंह पड़ियार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🇮🇳

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें