
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। अब बारी है दम दिखाने की, अब बारी है पदक जीतकर नैनीताल का नाम रोशन करने की। राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने के लिए नैनीताल जिले के होनहार खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।
जुनून, अनुशासन और कठिन परिश्रम से तराशे गए ये खिलाड़ी 13 से 14 जून को देहरादून में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे।
खिलाड़ियों का लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि स्वर्णिम प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल करना भी है। जिले की संयुक्त वूशु टीम के गठन के साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह, आत्मविश्वास और जीत का जज्बा चरम पर है।
राव मार्शल आर्ट एकेडमी रामपुर रोड हल्द्वानी में 81 सदस्यों की एक संयुक्त वूशु टीम का गठन किया गया।
इस अवसर परवूशु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के महासचिव / चीफ कोच रोहित यादव ने बताया कि आगामी 13 से 14 जून को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में 15 वीं राज्य स्तरीय वूशू प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वूशू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
इस टीम मैनेजर लक्ष्मण भट्ट को नियुक्त किया गया है। 12 जून को चीफ कोच रोहित यादव के नेतृत्व में टीम देहरादून के लिए रवाना होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोच महेंद्र सिंह भाकुनी, विक्रम सिंह खनी, अंकित बिष्ट, चेतन भट्ट, विनोद लखेरा, राहुल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सफल होने की कामना की।
चीफ कोच रोहित यादव ने बताया कि प्रतिभागियों में बालिका वर्ग में जानवी नेगी , निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, प्रियांशी, निहारिका, निकिता, गीतिका, प्राची, सृष्टि थापा, नम्रता, तनिष्का ,सत्यागी, रक्षिता ,मान्यता ,रिया ,वैष्णवी , प्राणिक , कल्पना , धृति सक्सेना , चमन अंसारी, सानवी , प्रिया, श्रेष्ठा लोहनी , रश्मि मेर उन्नति बिष्ट, याशिका बिष्ट, पीहू रावत, भूमिका ,नंदनी ,हिमानी बिष्ट, शिवानी कश्यप शामिल हैं।
वहीं, बालक वर्ग में नितिन भट्ट, ध्रुव मेहता, विराज वाष्र्णेय ,चैतन्य जोशी, यश तिवारी, आदित्य निगलतिया , मनन, मध्यांश जोशी, आर्थिक चौधरी, आकाश यादव , यतिन शर्मा , लोकेश तिवारी, चेतन कन्याल, यश, ओम तिवारी, भूपेश कन्याल, हृदयंश सती, मनीष बिष्ट, तेजस जोशी, तनिष्का पलड़िया, नैतिक , राघव गोयल , धनविनय सिंह , प्रत्यूष गुप्ता, आदित्य रौतेला , अंकित बिष्ट, हर्ष सिंह, सौरभ राजपूत, आर्यन टम्टा, सिद्धार्थ जोशी, अंकित, आदित्य थापा, मयन बोहरा, पार्थ तिवारी, चित्रांश, विजय, गौरव, रितिक, आदित्य, अजय बोरा, प्रफुल्ल, इशांत ,नवीन ,आदर्श शर्मा ,रक्षित ,गर्वित, पार्थ मिश्रा ,कमलेश, लक्ष्य शामिल हैं।









