क्या होनी चाहिए उत्तराखंड की नई खेल नीति? सरकार ने जनता से मांगी राय

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड सरकार प्रदेश की नई खेल नीति-2026 को अधिक प्रभावी, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने की तैयारी में जुट गई है।

इसी क्रम में खेल विभाग ने उत्तराखंड खेल नीति-2026 (प्रारूप) पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल विशेषज्ञों, खेल संघों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

Ad

खेल विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई खेल नीति का उद्देश्य प्रदेश में खेलों के समग्र विकास को नई दिशा देना है। प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उपयुक्त सुझावों को अंतिम खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा, ताकि नीति अधिक व्यावहारिक, जनोन्मुखी और खिलाड़ियों के हितों के अनुरूप बनाई जा सके।

इन माध्यमों से भेज सकते हैं सुझाव

ऑनलाइन पोर्टल: https://www.khelouk.in/contact-us

ई-मेल: [email protected]

डाक के माध्यम से:

निदेशक, खेल विभाग, उत्तराखंड खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर, रायपुर रोड, देहरादून-248008

खेल विभाग ने सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे 30 जुलाई 2026 तक अपने सुझाव भेजकर उत्तराखंड की नई खेल नीति को और अधिक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें