
देहरादून/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, रायपुर (देहरादून) में वूशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय ’15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप 2026′ का भव्य समापन हो गया।
देर रात तक चले बेहद रोमांचक मुकाबलों में देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, 32 पदकों के साथ नैनीताल उपविजेता और 4 स्वर्ण पदकों के साथ पौड़ी द्वितीय उपविजेता रहा।
वूशु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के महासचिव और कोच रोहित यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन सभी श्रेणियों के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें सब-जूनियर (अंडर 12, अंडर 14), जूनियर कैटेगरी (अंडर 17) और सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया।
चैंपियनशिप के मुख्य स्वर्ण पदक सब-जूनियर अंडर-12 (बालक वर्ग)अंकित, विराज वार्ष्णेय, चैतन्य जोशी, मनन फरसवान, यश तिवारी। सब-जूनियर अंडर-12 (बालिका वर्ग): जानवी नेगी, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, प्रियांशी मोरे, निहारिका सब-जूनियर अंडर-14 (बालक वर्ग): आर्यन टम्टा, सिद्धार्थ जोशी, ओम तिवारी, भूपेश कन्याल। सब-जूनियर अंडर-14 (बालिका वर्ग): पिहू रावत, सृष्टि थापा, रक्षित पाण्डेय, मान्यता बजवाल, वैष्णवी बेलवाल।जूनियर (यूथ) अंडर-17 (बालिका वर्ग): नीति पाण्डेय, कल्पना दानु, धृति सक्सेना।जूनियर (यूथ) अंडर-17 (बालक वर्ग): रक्षित जोशी, अंकित, तनिष्का पलड़िया। सीनियर 18+ (महिला वर्ग): हिमानी बिष्ट,उन्नति बिष्ट,शिवानी कश्यप । सीनियर 18+ (पुरुष वर्ग): ऋतिक डसीला, अजय बोरा, नवीन मेहता, आदर्श शर्मा।
साथ ही विभिन्न आयु व भार वर्ग में नितिन भट्ट, ध्रुव मेहता ,आदित्य निगलतिया, आकाश यादव, लोकेश तिवारी, प्राची बिष्ट, नम्रता भट्ट, तनिष्का रौतेला, सात्यगी पाण्डेय ,रिया भट्ट ,हृदयंश सती, गर्वित सिंह मेहता ,राघव गोयल, धनविनय सिंह रौतेला, चमन अंसारी ने रजत पदक जीता।
वही विभिन्न आयु व भार वर्ग में मधेश जोशी ,आर्थिक चौधरी, चेतन कन्याल, चित्रांश काबरा, यतिन शर्मा, यश, निकिता पपने, नीहारिका , गीतिका भट्ट ,मनीष बिष्ट, शौर्य सिंह, गौरव सिंह मेहता , प्रत्यूष गुप्ता, हर्ष सिंह, प्रफुल्ल पंत, ने कास्य पदक जीता।
प्रतियोगिता के इस सफल आयोजन पर वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा और सीईओ सुहेल अहमद ,अन्तर्राष्ट्रीय जज व कोच अंजना रानी सपकाल , कोच महेंद्र सिंह भाकुनी विक्रम सिंह खनी लक्ष्मण भट्ट ,अंकित बिष्ट , राहुल सिंह, विनोद लखेरा ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।









