किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड-सिल्वर मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी, पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जहां हौसलों को मिलता सम्मान, वहीं जन्म लेते हैं नए चैंपियन और नई उड़ान, जो युवा सपनों को देता है नया आसमान, असल में वही बनता है समाज की पहचान… कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने में जुटे समाजसेवी एवं पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक गुंजन तिवारी लगातार ऐसी पहल कर रहे हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनती जा रही हैं।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने से लेकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तक, उनकी सोच केवल आयोजनों तक सीमित नहीं बल्कि भविष्य संवारने की दिशा में दिखाई देती है।

Ad

क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने और जरूरतमंद युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण जैसी योजनाओं के जरिए गुंजन तिवारी लगातार समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत मिसाल पेश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान के जयपुर में 15 से 17 मई तक आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे युवा खिलाड़ियों का पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी गुंजन तिवारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर अपने हुनर और मेहनत का लोहा मनवाया।

चैंपियनशिप में क्षेत्र के गौरव डोगरा, कार्तिक डोगरा, प्रियांशु, यश गुरुरानी, भास्कर सिंह गौड़ ने दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एक से अधिक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे कोच सौरभ सिंह गौड़ का मार्गदर्शन अहम रहा।

विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां समाजसेवी गुंजन तिवारी ने खिलाड़ियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान गुंजन तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा और मंच मिले तो वह प्रदेश और देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर सकती है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनीष भट्ट और गिरीश पढालनी भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्रवासियों ने विजेता खिलाड़ियों, कोच सौरभ सिंह गौड़, पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन और समाजसेवी गुंजन तिवारी की इस प्रेरणादायक पहल की जमकर सराहना की।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें