यात्रियों को राहत! किशनगंज–लालकुआं स्पेशल में बड़ा अपडेट, अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लगातार मिल रही मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। किशनगंज–लालकुआं विशेष ट्रेन के संचालन को तय तिथियों तक जारी रखने के साथ ही अब इस ट्रेन का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन पर भी दे दिया गया है। इससे इस रूट के हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 05741 किशनगंज–लालकुआं विशेष ट्रेन 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अलुआबाड़ी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, झंझारपुर, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, लखीमपुर, गोला गोरकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए अगले दिन 16:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

Ad

वापसी में 05742 लालकुआं–किशनगंज विशेष ट्रेन 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से रात 20:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, शिशो, झंझारपुर, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया, ठाकुरगंज और अलुआबाड़ी रोड होते हुए तीसरे दिन 02:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, एक एसी थर्ड, सात स्लीपर, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा चार एसी थर्ड इकोनॉमी कोच शामिल हैं, जिससे यात्रियों को पर्याप्त सीट उपलब्ध हो सके।

यह जानकारी पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें