नैनीताल में माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का आज हुआ शुभारंभ, जानिए 15 सितम्बर तक क्या क्या होगा

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में रविवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में विधि विधान के साथ माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दूरभाष के माध्यम से महोत्सव का शुभारंभ किया। नगर गणमान्य लोगों ने पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित किया।

दोपहर 2 बजे से महोत्सव उद्घाटन के बाद करीब 4 बजे राम सेवक सभा अन्य भक्त कदली वृक्ष लेने के लिए प्रस्थान किया।

बताते चलें कि श्री नंदा देवी महोत्सव इस बार 122 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। यह मेला 8 से 15 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 9 सितम्बर दोपहर दो बजे से कदली वृक्ष का सुखाताल, चिना बाबा के पास स्वागत, पूजन, 10 सितम्बर को 12 बजे से मूर्ति निर्माण, 11 सितंबर को सुबह तीन बजे ब्रहम मूहर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन, पंच आरती, देवी भोग, 12 सितंबर को सुबह 6 बजे देवी पूजन,श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, कन्या पूजन, महाभंडारा डीएसए मैदान में होगा।

13 सितंबर को सुबह 6 बजे देवी पूजन, भजन कार्यक्रम और शाम को 7 बजे दीपदान, 14 को 6 बजे से देवीपूजन,सुंदर कांड, पंच आरती, देवी भोग और 15 सितम्बर को सुबह 6 बजे से देवी पूजन, दोपहर 12 बजे देवी भोग, 12 से नगर में शोभा यात्रा के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें