
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार, गाड़ी संख्या 09075/09076 का संचालन कुल 05 फेरों के लिए किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम 25 फरवरी तथा 4, 11, 18 और 25 मार्च 2026 को प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल 26 फरवरी तथा 5, 12, 19 और 26 मार्च 2026 को प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।
समय-सारिणी
09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम
मुंबई सेंट्रल से 10:55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, बरेली, इज्जतनगर, लालकुआँ व हल्द्वानी होते हुए अगले दिन 14:30 बजे काठगोदाम पहुँचेगी।
09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल
काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी, लालकुआँ, इज्जतनगर, बरेली, कासगंज, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली होते हुए 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी।
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी: 01
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी: 05
शयनयान श्रेणी: 08
साधारण द्वितीय श्रेणी: 02
जीएसएलआरडी: 02
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर आरक्षण कराकर इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं। होली पर्व पर इस ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।









