ओखलकांडा में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम से की शिकायत, जांच के आदेश (video)

खबर शेयर करें -

ओखलकांडा (भीमताल) प्रेस 15 न्यूज। विकासखंड ओखलकांडा की ग्राम पंचायत ओखलकांडा मल्ला एवं तल्ला में शहीद इन्द्र सिंह बर्गली मोटर मार्ग पर हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सामने आया है।

सड़क निर्माण में अनियमितताओं, 16 वर्षों से बंद पड़े कलमटों को नहीं खोले जाने तथा जल निकासी नालियों का निर्माण अधूरा छोड़ने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से की है।

Ad

शिकायती ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। वर्षों से बंद पड़े कलमटों को नहीं खोला गया, जबकि आवश्यक जल निकासी नालियां भी पूरी नहीं बनाई गईं। इसके चलते बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वीडियो: ओखलकांडा में डामर- बजरी चट कर गए जिम्मेदार! सड़क का ये हाल तो होना ही था

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग, भवाली के अधिकारियों को मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कर बरसात के दौरान लोगों को होने वाली परेशानी का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान पूर्व प्रधान खीम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, हरीश तथा घनश्याम बोरा सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें