
टनकपुर, प्रेस 15 न्यूज। रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के माण्डा रोड स्टेशन पर टनकपुर-शक्तिनगर एवं टनकपुर-सिंगरौली रूट की चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को दो-दो मिनट का वाणिज्यिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह व्यवस्था 20 और 21 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस (21 जुलाई 2026 से) माण्डा रोड स्टेशन पर 23:38 बजे पहुँचेगी और 23:40 बजे प्रस्थान करेगी।
15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (20 जुलाई 2026 से) 23:13 बजे पहुँचेगी और 23:15 बजे रवाना होगी।
15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (20 जुलाई 2026 से) 23:38 बजे पहुँचेगी और 23:40 बजे प्रस्थान करेगी।
15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (21 जुलाई 2026 से) 23:13 बजे पहुँचेगी और 23:15 बजे रवाना होगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि इस ठहराव से माण्डा रोड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा उन्हें इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का सीधा लाभ प्राप्त होगा।





