बड़ी उपलब्धि: (हल्द्वानी) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों ने रचा इतिहास, AI नवाचार को मिला राष्ट्रीय पेटेंट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

विश्वविद्यालय के कंप्यूटर आईटी विभाग में सहायक निदेशक अनुराग भट्ट तथा स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट को उनके अभिनव नवाचार “कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित हृदय रोग जोखिम दृश्यांकन एवं विश्लेषण प्रणाली” के लिए भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह पेटेंट डिजाइन्स एक्ट, 2000 एवं डिजाइन्स नियम, 2001 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त डिज़ाइन का पंजीकरण डिज़ाइन संख्या 498410-001 के अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 को श्रेणी 24-01 में किया गया, जिसकी प्रमाणन तिथि 11 जून 2026 है।

यह अभिनव प्रणाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उन्नत डेटा दृश्यांकन तकनीकों के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित जोखिमों का वैज्ञानिक विश्लेषण एवं स्पष्ट दृश्य प्रस्तुतीकरण उपलब्ध कराती है।

इस पेटेंट में अनुसंधान दल के रूप में अनुराग भट्ट एवं प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट के नाम सम्मिलित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल हेल्थकेयर तथा चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

अनुराग भट्ट एवं प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल, प्रो. जीतेंद्र पाण्डे व कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षाविदों एवं सहकर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा इसे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार परंपरा के क्रम में नवीन उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुसंधान राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें