रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: मई में काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस के रूट में रहेगा बदलाव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। रेलवे प्रशासन ने परिचालन सुधार और तकनीकी कार्यों के चलते यात्रियों के लिए अहम बदलाव की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त क्रॉसओवर और डेड एंड विस्तार कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग और नियंत्रण किया जाएगा। इसका सीधा असर काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, इसलिए यात्रा से पहले अपडेट जरूर जांच लें।

मार्ग परिवर्तन

Ad

15013/25013 जैसलमेर–काठगोदाम एक्सप्रेस

जैसलमेर से 12 मई 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अब अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा–जयपुर–रेवाड़ी के बजाय फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।

इस बदलाव के कारण ट्रेन रींगस, नीम का थाना और नारनौल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

15014/25014 काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस

काठगोदाम से 03, 04, 05, 06, 07, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को चलने वाली ट्रेन अब रेवाड़ी–जयपुर–फुलेरा की जगह रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा मार्ग से चलाई जाएगी।

इस दौरान ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

नियंत्रण (Delay)

09 और 10 मई 2026 को जैसलमेर से चलने वाली 15013/25013 एक्सप्रेस को जयपुर मंडल में लगभग 15 मिनट नियंत्रित (देरी से) चलाया जाएगा।

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा दी गई है। यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें