रामनगर से पाटलिपुत्र जाने वालों के लिए खुशखबरी, ट्रेन का बढ़ा संचालन

खबर शेयर करें -

रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। दीपावली के बाद छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इससे यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। इसके तहत 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को और 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 नवंबर 2026 (रविवार) को एक अतिरिक्त फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

Ad

उन्होंने बताया कि ट्रेन का ठहराव, समय, रेक संरचना और मार्ग पूर्ववत रहेंगे। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते संचालित होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें