हल्द्वानी: पटाखों की चिंगारी ने अन्नदाता धर्मेंद्र की मेहनत की राख! (Video)

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। दीपावली पर आतिशबाजी की चिंगारी ने एक अन्नदाता किसान की मेहनत को एक पल में राख कर दिया। आसमान से बरसी पटाखों की चिंगारी ने किसान के खेत में रखे पुआल के ढेर को आग के हवाले कर दिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि पास में बना सब्जियों का पॉलीहाउस भी इसकी चपेट में आ गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किसान की मेहनत जलकर राख हो चुकी थी।

Ad

लालडांठ रोड स्थित शांतिविहार निवासी धर्मेंद्र सुयाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे आतिशबाजी की चिंगारी आसमान से उनके खेत में आ गिरी। इससे खेत में रखे पुआल के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में बने सब्जियों के पॉलीहाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आतिशबाजी ने राख कर दी अन्नदाता की मेहनत video 🔴👇

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुआल का ढेर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था और पॉलीहाउस को भी काफी नुकसान पहुंचा। धर्मेंद्र सुयाल ने इस घटना में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है।

पटाखों का शौक किसी की मेहनत और आजीविका पर भारी न पड़े, इसके लिए आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें