
देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। 16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना और 01 दिसम्बर से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना होगी।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं जिला जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इसके उपरांत 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनगणना कार्मिकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को जनगणना की प्रक्रिया एवं स्व-गणना के संबंध में आवश्यक जागरूक किया जाए ताकि जनगणना कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1











