
Beware! A moment of carelessness could cost you your eyesight; here are some highly useful tips from a senior ophthalmologist doctor Viraj Rathi.
लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। दीपावली के खुशनुमा त्योहार में जलाए जाने वाले पटाखों से यदि लापरवाही के कारण आंखों को नुकसान पहुंचता है, तो नेत्र ज्योति हमेशा के लिए जा सकती है। उप जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विराज राठी के अनुसार बच्चे पटाखे फोड़ें तो अभिभावकों को उनके पास जरूर खड़ा रहना चाहिए। दोनों को चश्मा भी पहनना चाहिए, ताकि चिंगारी से आंखें सुरक्षित रहें।
उन्होंने कहा कि रॉकेट या अनार जैसे पटाखों को हाथ में रखकर न जलाएं। इन्हें फुलझड़ी या महताब से जलाएं। यदि पटाखे से आंख में चोट लगे तो उसे बिल्कुल न रगड़ें। लगातार 15 मिनट तक साफ पीने के पानी से आंख धोते रहें और आराम न मिलने पर तुरंत चिकित्सालय में दिखाएं।
डॉ. राठी ने बताया कि पटाखों से शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लगने पर घरेलू उपचार से बचें। बुझे हुए पटाखे को दोबारा प्रयोग में न लाएं, इससे बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ परछाई की तरह रहें, ताकि कोई अनहोनी न हो।
(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)











