18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगा मतदान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

इसके साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश,ओडिशा, सिक्किम और अरूणांचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होगें। 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे।

देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा जिसमें उत्तराखंड में चुनाव होंगे। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवा 20 मई, छठा 25 मई और सातवां चरण एक जून को होगा। चार जून को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि धनबल के खिलाफ इस बार कड़ा एक्शन होगा। होलिकॉप्टर की लेडिंग पर भी नजर रखी जायेगी। कैश ट्रांजेक्शन की बैंक को डिटेल देनी होगी।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि मीडिया में आलोचना वाली खबरें चलाएं लेकिन फेक न्यूज न चलाएं। सोशल मीडिया में विरोधियों का अपमान न करें। चुनाव प्रचार में निजी हमले न करें। इसके लिए राजनीतिक दलों को सख्त हिदायत भी दी गई है।

इस बार देश भर में 55 लाख ईवीएम से चुनाव होगा। 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। 85 साल से अधिक उम्र के वोटरों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। जिसके बाद सभी सरकारी संपत्तियों से 24 घंटे के अंदर प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पैंपलेट हटाए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों, सभागारों, अधिकारियों के कक्षों में लगी सभी जीवित राजनैतिक महानुभावों की फोटो भी हटेगी। केवल राष्ट्रपति, राज्यपाल की फोटो लगी रह सकती है।

इसके साथ ही लोक संपत्तियों बस स्टैंड, सड़क, सार्वजनिक चौराहों, बिजली के खम्बे, अंडरपास आदि से 48 घंटे के भीतर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर हटाए जाएंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें