ध्यान दें: रामनगर– चंडीगढ़ एक्सप्रेस और लालकुआं–आनंद विहार एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने रामनगर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस और लालकुआँ–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ट्रेनों में साधारण श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 15063/15064 Ramnagar–Chandigarh Express में 2 मार्च 2026 से तथा 15059/15060 Lalkuan–Anand Vihar Terminal Express में 3 मार्च 2026 से पारंपरिक कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी रेक से संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेनों की रेक संरचना में भी बदलाव किया गया है।

Ad

नई रेक संरचना के अनुसार इन ट्रेनों में जनरेटर सह लगेज यान का एक कोच, एलएसएलआरडी का एक कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार कोच, साधारण कुर्सीयान के चार कोच, शयनयान श्रेणी के तीन कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच तथा वातानुकूलित कुर्सीयान का एक कोच लगाया गया है। इस प्रकार कुल 17 कोचों के साथ ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पारंपरिक कोचों के स्थान पर आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाने से ट्रेनों में साधारण श्रेणी में 220 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं, जबकि विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में 44 अतिरिक्त बर्थ भी उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में लगातार सुधार और आधुनिकीकरण के कार्य कर रहा है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें