जॉब अलर्ट: एग्जिक्यूटिव ट्रेनी की 330 भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

खबर शेयर करें -

जॉब अलर्ट, प्रेस 15 न्यूज। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां मेकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल के पदों पर की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परमाणु ऊर्जा विभाग नियुक्ति मिलेगी। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Ad

योग्यता

न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई / बीटेक / बीएससी (इंजी.) या एमटेक की डिग्री हो। या अंतिम वर्ष के छात्र हों।

वर्ष 2024/2025 या 2026 में संबंधित ब्रांच में गेट पास किया हो।

वेतन: 56,100 से 1,77,500 रुपये।

आवेदन शुल्क

500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

प्रशिक्षण के दौरान 74,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आयु सीमा

अधिकतम आयु 26 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को गेट अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट (www.npcil.nic.in/index.aspx) पर जाएं। होमपेज पर HR Management के सेक्शन में Opportunities/Policies पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर कई नोटफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन क्रमांक: NPCIL/HQ/HRM/ET/2026/02 के सामने Click here for more details… पर क्लिक करें।

अगले पेज पर Recruitment of Executive Trainees (2026) through GATE 2024/2025/2026 के नीचे (Advt) पर क्लिक करें।

नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

पिछले पेज पर वापस जाएं और ‘Click here to view details & Apply Online’ पर क्लिक करें। यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए Click for New Registration पर क्लिक करें।

नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर दिए गए निर्देश के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें