इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की बंपर भर्ती, 295 पदों पर मौका, 28 अप्रैल तक करें आवेदन

खबर शेयर करें -

जॉब अलर्ट, प्रेस 15 न्यूज। सरकारी बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर बड़ी भर्ती निकालते हुए 295 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन बैंक द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के तहत कुल 295 पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर-क्रेडिट, मैनेजर-फाइनेंस, मैनेजर-आईटी ऑपरेशंस, डेटा एनालिस्ट, नेटवर्क ऑपरेशंस, एप्लिकेशन डेवलपर सहित कई पद शामिल हैं।

Ad

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी और उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क:

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये शुल्क तय किया गया है।

योग्यता और अनुभव:

अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में बीई, बीटेक, एमबीए, सीए, या अन्य प्रोफेशनल डिग्री के साथ 1 से 3 वर्ष का कार्यानुभव मांगा गया है। कुछ पदों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सदस्यता भी जरूरी है।

आयु सीमा:

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 31 से 35 वर्ष (पद के अनुसार) निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमान और चयन प्रक्रिया:

चयनित अभ्यर्थियों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें