युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: यूओयू में वीडियो एडिटर, कैमरामैन और ग्राफिक आर्टिस्ट की भर्ती

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी के रेडियो एवं ईएमपीसी (EMPC) विभाग ने शॉर्ट-टर्म नियोजन के लिए योग्य अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर वीडियो एडिटर, असिस्टेंट कैमरामैन और जूनियर ग्राफिक आर्टिस्ट के पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना तथा संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र के साथ कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।

Ad

चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,000 प्रतिमाह (कंसोलिडेटेड) मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का अन्य भत्ता देय नहीं होगा। चयन स्किल टेस्ट और इंटरैक्शन (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क ₹500 (नॉन-रिफंडेबल) निर्धारित किया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करता है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। आवेदन के साथ मूल प्रमाणपत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्र, पहचान पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी (शॉर्ट-टर्म) नियोजन अधिकतम छह माह के लिए होगा तथा आवश्यकता के अनुसार बिना पूर्व सूचना के इसे निरस्त करने का अधिकार विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित रहेगा। इंटरव्यू के बाद रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 05946-286002

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें