बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, 11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो 11 अगस्त का दिन आपके लिए खास हो सकता है। देहरादून में आयोजित होने वाले एक दिवसीय रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। रोजगार मेले के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेंगी।

Ad

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 4 अगस्त से शुरू हो चुका है। इच्छुक युवा किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के समय ये दस्तावेज जरूरी

अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान अपना बायोडाटा, मूल शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र और उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो और वैध पहचान-पत्र साथ लाना होगा।

ये कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज समेत विभिन्न निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

इन कंपनियों की ओर से कुल 559 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

युवाओं से समय पर पंजीकरण की अपील

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों और रिक्त पदों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार घट-बढ़ सकती है। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक शिक्षित और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने और रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें