भीमताल: बीईओ और वरिष्ठ सहायक की गैरहाजिरी पर गिरी गाज, सीडीओ ने दिए वेतन रोकने के निर्देश

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेेहरागांव के निरीक्षण के दौरान दो विभागीय कार्मिकों के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाह कार्मिकों का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक एवं बीईओ कार्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये।

Ad

साथ ही उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर भी नहीं होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त की और दोनों के वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये।

उन्होंने अनुपस्थित बीईओ केसी चौहान ग्रोवर के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण 11ः30 बजे समाप्त होेने पर भी बीईओ कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पाये थे।

इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक, उच्चतर विद्यालय का। भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 116 बच्चों में से 88 बच्चे उपस्थित पाये गये साथ ही विद्यालय का स्टाफ शतप्रतिशत उपस्थित पाये जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

मुख्य विकास अधिकारी बच्चों से रूबरू हुये और बच्चों की परेशानियों से भी अवगत हुये। उन्होंने बच्चों से कहा पढाई के साथ ही खेल भी खेलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिये कि प्रयोगशाला में अधिक से अधिक बच्चों को प्रैक्टिकल करायें साथ ही पुस्तकालय का नियमित उपयोग से बच्चों में दक्षता विकसित होती है।

इस अवसर पर जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय के छात्र संजू से मुख्य विकास अधिकारी ने मुलाकात के दौरान उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि भविष्य में कठोर परिश्रम कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें