
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन मार्गदर्शन का संगम जब एक साथ दिखता है, तो नतीजे भी शानदार ही आते हैं। इसका जीवंत उदाहरण लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. (मेंस) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पेश किया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के होनहार छात्रों ने उच्च NTA स्कोर हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दिव्यांशु बिष्ट ने 99.67% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं नैतिक जोशी ने 99.4%, कार्तिक भट्ट ने 97.43%, दिव्यांशु जोशी ने 96.6%, मिहिर त्रिपाठी ने 95.33% और अक्षत त्रिपाठी ने 93.2% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की अथक मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ झलकती है।
वहीं, विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रबंधन की दूरदर्शी सोच ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान कर छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वे आगे भी इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूते रहें, यही हमारी शुभकामना है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









