बड़ी खबर: (गजब हो गया) हल्द्वानी नगर निगम की सीट हुई अनारक्षित, अल्मोड़ा सरक गई ओबीसी सीट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी नगर निगम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यह सीट ओबीसी के बजाय अनारक्षित की गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के ओबीसी नेताओं को झटका लगा है। अनारक्षित होने से अब नगर निगम का चुनाव  दिलचस्प होने जा रहा है।

हल्द्वानी के साथ साथ श्रीनगर और अल्मोड़ा नगर निगम के आरक्षण में बदलाव किया गया है। अल्मोड़ा नगर निगम में ओबीसी और श्रीनगर में महापौर सीट महिला आरक्षित कर दी गई है।

इसके साथ ही देहरादून नगर निगम को अनारक्षित, ऋषिकेश को अनुसूचित जाति, हरिद्वार को ओबीसी महिला, रुड़की को महिला, कोटद्वार अनारक्षित, रुद्रपुर अनारक्षित, काशीपुर अनारक्षित और पिथौरागढ़ नगर निगम के मेयर पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

 

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
3
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें