11-12 जून को बदलेगा ट्रेनों का समय, लालकुआं-रामनगर रूट के यात्री रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

लालकुआं/बरेली, प्रेस 15 न्यूज। लालकुआं, कासगंज और रामनगर रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 से 12 जून तक प्री-एनआई एवं एनआई कार्य किए जाने के चलते कई सवारी गाड़ियों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 11 जून को 55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी लालकुआं स्टेशन से 60 मिनट विलंब से संचालित होगी। वहीं 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी 11 जून को कासगंज से 90 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

Ad

इसके अलावा 12 जून को 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बरेली से उझानी के मध्य 20 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसी प्रकार 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को भी उझानी से बरेली सिटी के मध्य 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बितरोई स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह बदलाव किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें