
हल्द्वानी/लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा 05045/05046 लालकुआं–राजकोट–लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी के संचालन की घोषणा की गई है। यह ट्रेन कुल 05 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह विशेष ट्रेन लालकुआं से 01 से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा राजकोट से 02 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी।
लालकुआं से राजकोट (05045)
होली विशेष गाड़ी लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं., बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, जालोर, भीलड़ी, महेसाणा, सुरेन्द्रनगर होते हुए राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी।
राजकोट से लालकुआं (05046)
वापसी में यह गाड़ी राजकोट से रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, वीरमगाम, महेसाणा, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा होते हुए लालकुआं सुबह 05:15 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस होली विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं –
एसएलआरडी – 02 कोच
शयनयान श्रेणी – 11 कोच
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) – 02 कोच
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC-2) – 01 कोच
सामान्य द्वितीय श्रेणी – 04 कोच
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य होली के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि त्योहार के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई है।





