रेलवे का बड़ा फैसला: मुम्बई–काठगोदाम स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। काठगोदाम से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे पहाड़ आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार पूर्व से संचालित 09075/09076 मुम्बई सेन्ट्रल–काठगोदाम–मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन अब मुम्बई सेन्ट्रल से 06 एवं 13 मई 2026 (बुधवार) को तथा काठगोदाम से 07 एवं 14 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को अतिरिक्त 02 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

Ad

ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार ही किया जाएगा।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिल सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें