हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने किशोर पंत,  महिला उपाध्यक्ष बनीं भगवती पलड़िया…जानें पूरा परिणाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी बार एसोसिएशन वर्ष (2024-26 ) के आम चुनाव के मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई।

चुनाव अधिकारी दीवान सिंह अधिकारी ने विजय पदाधिकारियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर किशोर पंत को 373 मत प्राप्त हुए वही गोविंद सिंह बिष्ट को 353 मत मिले। काटे के मुकाबले में किशोर पंत ने विजय श्री प्राप्त की। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सोलंकी को 168 , सुनील सिंह पुंडीर को 298 , जितेंद्र सिंह बोरा को 208 , संजय कुमार को 53 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सुनील पुंडीर विजयी हुए।

सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट को 252 मत प्राप्त हुए, संतोष कुमार नेगी को 163 , ललित मेर को 183 , जितेंद्र सिंह बिष्ट को 121 मत प्राप्त हुए।

महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया को 565 , सुलक्षणा श्रीवास्तव को 145 मत प्राप्त हुए

संयुक्त सचिव पद पर योगेश कुमार लोहानी को 315 , विपिन कुमार को 204 एवं प्रदीप लोहनी को 204 , मत प्राप्त हुए।

वहीं, संयुक्त सचिव (प्रेस) मे योगेश कुमार पाठक को 377, रविंद्र पाल सिंह तोमर को 63 , सुधांशु तिवारी को 282 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार को 362 मत , चंदन बोरा को 331 मत प्राप्त हुए।

लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे को 422, गौरव सिंह बिष्ट को 284 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भरत सिंह बिष्ट , सदस्य पद पर पंकज कंबडवाल, मोहित पांडे, लोकेश राज चौधरी, हरेंद्र सिंह चुने गए ।

मतगणना प्रकिया संपन्न कराने में भुवन गुणवंत , महेश सोराड़ी, महेंद्र सिंह, निर्मल थापा, गोकुल पनेरू, दलीप सिंह रावल किशोर जोशी, ललित मोहन जोशी, बृजेश बिष्ट, सौरभ बिष्ट ने बतौर सहायक चुनाव आयुक्त सहयोग किया।

बताते चलें कि बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनावों को लेकर गुरुवार रात असमंजस की स्थिति पैदा होने पर मतगणना का काम रोक दिया गया था।

इस दौरान 738 सदस्यों ने वोटिंग की। छह बजे बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ लेकिन रात 11 बजे काउंटिंग को रोक दिया गया। ऐसे में हल्की हंगामे की स्थिति भी बनी। बाद में आपसी सहमति से तय हुआ कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसके बाद शाम को परिणाम घोषित कर दिया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें