
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले की युवक और युवतियों के लिए अच्छी खबर है। हल्द्वानी से चंद दूरी पर गौलापार क्षेत्र में 31 दिनों की सिलाई- महिला वस्त्र एवं 14 दिनों की सॉफ्ट टॉयज बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (कुंवरपुर, गौलापार) में 18 से 50 वर्ष के युवाओं व युवतियों के लिए 31 दिनों की सिलाई- महिला वस्त्र एवं 14 दिनों की सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिसंबर के तीसरे व चौथे सप्ताह से शुरु होने जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए 20 दिसंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित है।
यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क होगा जिसमें चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफार्म व प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ सुबह 09:30 से शाम 05 :30 बजे तक बैंक ऑफ बड़ौदा कुंवरपुर गौलापार संस्थान (आरसेटी) में आवेदन कर सकते है।
सफलतापूर्ण प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा। निम्न संपर्क नंबर – 05946 – 266095, 8477009546, 9756947425 पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।









