हल्द्वानी: सिद्धेश्वर मंदिर में गूंजा जय श्रीराम, नारद मोह से शुरू हुई भव्य रामलीला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नीलियम कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की भक्ति और धार्मिक आस्था के बीच श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी की रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ।

पूज्य नान्तिन महाराज के आश्रम स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में पहले दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का विधिवत आगाज किया गया। इसके बाद श्री गणेश स्तुति और नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे।

Ad

रामलीला का आयोजन 11 सितंबर से 21 सितंबर तक 11 दिनों तक किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर को हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन होगा और इसी अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर कमेटी संरक्षक राजेंद्र बिष्ट और विनोद जोशी, अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महामंत्री नित्यानंद जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, मंत्री प्रकाश बेलवाल, उपाध्यक्ष बी.एस. कुलश्रेष्ठ और नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, मनोज पांडेय, गणेश जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी तथा डायरेक्टर गिरीश परगांई सहित कमेटी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें