
चम्पावत, प्रेस 15 न्यूज। ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर में 6 अगस्त को भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर में विधि-विधान से शिवार्चन, रुद्राभिषेक और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
वैदिक अनुष्ठान के आयोजक एवं कुल पुरोहित उमाशंकर कुलेठा ने बताया कि कार्यक्रम में चाराल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से यजमान, संत-महात्मा और धर्माचार्य शामिल होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन करेंगे तथा श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगे।
बालेश्वर शिवधाम के महंत प्रकाश गिरी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)
What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
+1
+1









